30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद: निरसा के कारगिल जंगल में अवैध खदान में हादसा, खुदिया नदी का पानी घुसने की सूचना, कई लोगों के दबे होने की आशंका…

IMG 20251012 WA0002

निरसा:धनबाद के निरसा-पंचेत क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCL की सीबी एरिया-12 के अंतर्गत कारगिल जंगल में स्थित एक अवैध कोयला खदान में खुदिया नदी का पानी घुसने की सूचना मिल रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस हादसे के वक्त खदान के भीतर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनके अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अब तक किसी भी प्रकार की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मौके से जो तस्वीरें और जानकारियां आ रही हैं, वे इस हादसे की गंभीरता को दर्शा रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद कई मजदूर जान बचाकर भाग निकले, लेकिन कुछ के फंसे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि यह अवैध खनन स्थानीय गुप्ता-शर्मा गठजोड़ और कुछ ग्रामीणों के सहयोग से लम्बे समय से चल रहा था। अवैध मुहाने के पास सैकड़ों बोरी कोयला जमा पाया गया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी था।

इस घटना ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के काले कारोबार को उजागर कर दिया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि BCCL और CISF जैसे सुरक्षा एजेंसियां इस पर रोक लगाने में क्यों विफल हो रही हैं?

स्थिति पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular