30.2 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

पटना: ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में कोर्ट में पेश होने लालू, राबड़ी और तेजस्वी दिल्ली रवाना…

पटना: ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land for Jobs Scam) मामले में सुनवाई के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तीनों को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई में हाजिर होना है।

यह मामला रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव पर लगे आरोपों से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन ली गई थी। इसी मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है, और कोर्ट ने लालू परिवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

तेजस्वी यादव का बयान: “14 नवंबर के बाद से बिहार को मिलेगी बेरोजगारी से मुक्ति”

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

सब कुछ ठीक है। कुछ लोग मेरी नौकरी देने की घोषणा से घबरा गए हैं। लेकिन मैंने जो कहा है, वह करूंगा। बिहार के उन परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी मिलेगी जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं है।

तेजस्वी ने दावा किया कि 14 नवंबर के बाद बिहार की जनता को बेरोजगारी से राहत मिलने लगेगी।

सत्तापक्ष पर हमला

तेजस्वी ने सत्ताधारी दलों पर हमला करते हुए कहा कि उनकी योजनाओं से विपक्ष घबराया हुआ है, क्योंकि वे बिहार में रोजगार और विकास के मुद्दे पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
जमुआ के अरवाटांड में ढिबरा लदे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
01:06
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular