19.5 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

सड़क दुर्घटना में बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर पथ किया जाम…

पलामू : पांकी प्रखंड के कोनवाई बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूल बसों को भी रोका गया।

जाम की सूचना मिलते ही पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को बुलाकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की नाराज़गी बनी रही। करीब दो घंटे के बाद पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित प्रसाद सिंह, कोनवाई पंचायत के मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular