27.9 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

भाजपा ने मौजूदा 21 विधायकों का टिकट छीना, डिटेल…

बिहार: बिहार की सियासत में इस बार चुनावी मौसम की पहली आंधी टिकटों की फेहरिस्त से उठी है। भाजपा ने एक झटके में 21 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये और इस फैसले ने चुनावी गलियारों में हलचल मचा दी है। बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण किसी भी चुनावी जीत की पहली सीढ़ी होती है। भाजपा ने 49 सवर्ण, 40 पिछड़ा-अति पिछड़ा और 12 दलित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें 21 राजपूत, 16 भूमिहार, 11 ब्राह्मण, 13 वैश्य, 12 अति पिछड़ा, 12 दलित, 7 कुशवाहा, 6 यादव, 2 कुर्मी और 1 कायस्थ प्रत्याशी शामिल हैं। यह रणनीति पुराने वोट बैंक को थामे रखने और नये समीकरण बुनने की कोशिश मानी जा रही है। गांव के बरामदे में बैठे बुजुर्ग ने कहा, “ये चुनाव चेहरों का नहीं, जातियों के जोड़ का खेल है बेटा…”

कई पुराने चेहरों को पार्टी ने किनारे कर दिया। रीगा से मोतीलाल प्रसाद की जगह बैद्यनाथ प्रसाद, सीतामढ़ी से मिथिलेश कुमार की जगह पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू को टिकट। राजनगर में रामप्रीत पासवान की जगह सुजीत पासवान, नरपतगंज में जयप्रकाश यादव की जगह देवंती यादव को मौका मिला। गौड़ागौराम में स्वर्णा सिंह की जगह सुजीत कुमार सिंह, औराई में रामसूरत राय की जगह रमा निषाद मैदान में उतारा गया है। पटना के कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा उतरे हैं। दरभंगा की अलीनगर सीट पर इस बार लोकगायिका मैथिली ठाकुर को टिकट मिला है। मिश्रीलाल यादव के राजद में जाने के बाद पार्टी ने ये दांव चला। कटोरिया में डॉ. निक्की हेम्ब्रम की जगह पूरण लाल टुडू, बाढ़ में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की जगह डॉ. सियाराम सिंह, आरा में अमरेंद्र प्रताप सिंह की जगह संजय सिंह ‘टाइगर’, छपरा में डॉक्टर सी. एन. गुप्ता की जगह छोटी कुमारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पिछली बार 110 सीटों पर उतरी भाजपा ने इस बार 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। 2015 में 74 सीटों की जीत के बाद यह बदलाव सीधे गठबंधन की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular