25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नामांकन का आखिरी दिन, बाजी जीत गये मुकेश सहनी…

बिहार:बिहार चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन राजनीति की गलियों में हलचल बढ़ गई। टिकटों की गिनती, गठबंधन के समीकरण और नेताओं की दबंग चालों के बीच सबसे बड़ा सियासी ड्रामा खत्म हुआ और बाजी जीत ले गये मुकेश सहनी। कई दिनों से जिस सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही थी, उसका समाधान आखिरकार हो गया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को “उचित सम्मान” का भरोसा दिया। उनके खाते में 15 सीटें मिलीं, वहीं, VIP के 2 नेताओं को विधान परिषद और खुद मुकेश सहनी को राज्यसभा भेजने पर भी मुहर लग गई। सहनी ने दरभंगा में ऐलान किया कि “इस बार चुनाव नहीं लड़ूंगा, गठबंधन के प्रत्याशियों के लिये पूरी ताकत से प्रचार करूंगा।” गांव के चौक पर लोग बोले, “देखा ना, पॉलिटिक्स में टाइमिंग ही सबकुछ है!”

50 सीट से 15 सीट तक की कहानी
शुरुआत में सहनी ने 50 सीट और डिप्टी CM पद की मांग रखी थी। धीरे-धीरे उन्होंने सीटों की संख्या घटाई, पर पद की मांग कायम रखी। दिल्ली दरबार से लेकर पटना तक बैठकों का दौर चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय बार-बार टलते रहे, आखिरकार शुक्रवार दोपहर 15 सीटों का फॉर्मूला फाइनल हुआ। एक पुराने कार्यकर्ता ने कहा, “ये जीत सीटों की नहीं, चाल की है।”

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular