31.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

सरकार ने रोक रखे पंचायत फंड, गांवों का विकास हुआ ठप : माधव चंद्र महतो…

जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पंचायतों के फंड को रोक रखा है, जिसके कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

महतो ने कहा कि सरकार एक ओर पंचायत फंड ब्लॉक कर रही है, जबकि दूसरी ओर ‘मैया सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं के नाम पर केवल दिखावा कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत व्यवस्था लागू की गई थी, ताकि गांवों के विकास की बुनियाद पंचायतों के माध्यम से रखी जा सके। लेकिन आज पंचायतों को न तो अधिकार मिल रहे हैं और न ही आवश्यक संसाधन।

उन्होंने आगे कहा कि कई सरकारें आईं और पंचायती राज के नाम पर बड़े-बड़े भवन व सचिवालय बने, मगर जमीनी स्तर पर विकास आज भी कागजों तक सीमित है।

महतो ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि आज खुद को बेबस और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार केवल कागजों पर योजनाएं बना रही है, जबकि गांवों में वास्तविक विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular