36.1 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

जामताड़ा के कालीपत्थर गांव से उठी मेहनत की मिसाल — देसी कला पहुँची कोलकाता-बिहार तक, अब सरकार की मदद की आस…

जामताड़ा:जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के कालीपत्थर गांव के सोहरपुर टोला में रहने वाले आदिम जनजाति परिवारों ने अपने पारंपरिक हुनर से आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। यह परिवार पीढ़ियों से सूप, डाली, झूड़ी, पछिया जैसी पारंपरिक वस्तुएं तैयार कर अपने जीवन यापन का साधन बना रहे हैं।

इन वस्तुओं को बनाने में वे जंगलों से मिलने वाले बांस, खजूर पत्ते और लचकदार टहनियों का उपयोग करते हैं। महिलाएं सुबह से शाम तक बुनाई में जुटी रहती हैं, जबकि पुरुष जंगल से कच्चा माल लाते हैं और तैयार सामान को हाट-बाज़ारों में बेचते हैं।

धीरे-धीरे यह देसी कला गांव की सीमाओं को पार कर कोलकाता, बिहार और झारखंड के कई जिलों तक पहुँच चुकी है। व्यापारी इनसे सामान खरीदकर बड़े बाजारों में बेचते हैं, जिससे गांव की पहचान अब राज्य की सीमाओं से बाहर तक फैल रही है

ग्रामीणों का कहना है कि पहले इन वस्तुओं की मांग केवल स्थानीय स्तर तक सीमित थी, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में भी देसी हस्तशिल्प और बांस उत्पादों की मांग बढ़ने से उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

कालीपत्थर गांव की महिलाएं बताती हैं —

“हम बचपन से ये काम कर रहे हैं। अब हमारे बच्चे भी इसे सीख रहे हैं ताकि यह कला आगे भी जिंदा रहे।”

गांव के लोगों का कहना है कि अगर सरकार से आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण, बांस काटने की मशीन या विपणन की सुविधा मिल जाए तो वे इस कला को बड़े स्तर पर विकसित कर सकते हैं। फिलहाल वे अपने परिश्रम और लगन के बल पर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

गांव के बुजुर्ग कहते हैं —

“यह काम हमारे पुरखों से चला आ रहा है। यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि हमारी पहचान है।”

कालीपत्थर गांव आज झारखंड के उन चुनिंदा गांवों में शामिल हो गया है, जहाँ मेहनत, परंपरा और आत्मनिर्भरता का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इन आदिम जनजाति परिवारों की यह कहानी साबित करती है कि अगर हुनर और हौसला हो, तो सीमित साधनों में भी जिंदगी को रोशन किया जा सकता है।

 

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ JMS ने 14 सूत्री मांग के समर्थन में अनिश्चित कालीन भूख
06:20
Video thumbnail
निरसा:ECL की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ JMS ने 14 सूत्री मां को ले अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू
01:33
Video thumbnail
तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार रिटायर्ड ECL कर्मी को कु'चल दिया,फिर हुआ जबरदस्त हंगामा
02:48
Video thumbnail
जमशेदपुर :पुलिस पर फायरिंग कर रहे अपराधी का हाफ एनकाउंटर,पैर में लगी गोली, चैन छिनतई का था आरोपी...!
02:27
Video thumbnail
UPSC की तैयारी दिल्ली नही रांची से करें,PRCCS दे रहा ग्रेजुएशन के साथ IAS/IPS बनने के सुनहरा मौका..!
06:12
Video thumbnail
शहर के बीच रांगा टांड मार्केट में कूड़ा और गन्दगी के अंबार से शहरवासी परेशान,ढुलू महतो ने निगम की
04:08
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!