25.1 C
Jharkhand
Thursday, August 6, 2026

छठ पर्व को लेकर जमुआ विधायक के नेतृत्व में चला सफाई अभियान…

गिरिडीह:आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमुआ में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में यह अभियान जमुआ चौक पर चलाया गया, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

अभियान के तहत चौक और आसपास के इलाकों में व्यापक सफाई और कचरा निष्पादन का कार्य किया गया। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर “स्वच्छ जमुआ, सुंदर जमुआ” का संदेश दिया।

विधायक मंजू कुमारी ने कहा —

“छठ पर्व स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है। हमारी जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। सभी दुकानदार और नागरिक अपने-अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।”

उन्होंने आगे कहा कि —

“बहुत जल्द हम जमुआ के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करेंगे। छठ के बाद भी हम सभी ‘क्लीन जमुआ, ग्रीन जमुआ’ का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाए रखेंगे।”

सफाई अभियान के दौरान युवाओं और दुकानदारों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र की सफाई कर आगामी छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

 

spot_img
Video thumbnail
भूधंसान के बाद अब तक नही मिली विस्थापितों को सहयोग,बारिश में खुले में गुजारी रात देखिए ग्राउंड जीरो.
06:36
Video thumbnail
SSLNT के निकट AK 47 की तस्वीर के साथ पोस्टर में लगाया,ABVP ने पोस्टर फाड़ा,धनबाद थाने में की शिकायत
03:15
Video thumbnail
मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक के बाद JPSC-JSSC मेधा घोटाला पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी...
03:35
Video thumbnail
सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन,नियुक्ति घोटाले और सूखे पर विशेष चर्चा की मांग उठी:जयराम महतो
00:46
Video thumbnail
तेज बारिश से कुमारदुभी में टूटा निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन,हजारों लोग प्रभावित....
02:59
Video thumbnail
कैमूर:मां मुंडेश्वरी धाम में शुरू हुई हैलीकॉप्टर सेवा...
04:04
Video thumbnail
JPSC JSSC अभ्यर्थियों के पक्ष में JLKM सड़क पर,जयराम महतो भी पहुंचे...
01:58
Video thumbnail
JLKM प्रवक्ता सुशील मंडल का बड़ा आरोप,बंद कमड़े में हुई डील,JSSC CGL JPSC छात्रों के भविष्य से हुआ
05:38
Video thumbnail
JPSC से बड़ा घोटाला JSSC CGL में,उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 19 बच्चे खो दिए उन्हें भी मिले 1-1करोड़.
02:20
Video thumbnail
घटिया रॉड के बजाए टाटा या जिंदल जैसी कम्पनियों के सरिया इस्तेमाल कर बने निरसा फ्लाईओवर:अरूप चटर्जी
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular