Chhapra KTM Bike Accident: सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। उमधा और मुकरेड़ा के बीच बने फोरलेन ओवरब्रिज पर तेल नदी के ऊपर एक KTM बाइक डायवर्सन से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Highlights:
डायवर्सन से टकराने के बाद बाइक हुई क्षतिग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा फोरलेन ओवरब्रिज पर बने डायवर्सन के पास हुआ। बाइक डायवर्सन से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर पलट गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक चला रहे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी छपरा मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सिवान जिले का है बाइक का नंबर
दुर्घटनाग्रस्त KTM बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर सिवान जिले का बताया जा रहा है। पुलिस इसी नंबर के माध्यम से बाइक के मालिक और मृतक की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
मुफस्सिल थाना की पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का नाम-पता पता किया जा रहा है। हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
रिपोर्ट: पंकज श्रीवास्तव, छपरा।






















