39 C
Jharkhand
Wednesday, April 29, 2026

धनबाद उपायुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य को लेकर की समीक्षा बैठक….

धनबाद:धनबाद जिले के पुटकी अंचल क्षेत्र अंतर्गत पेटिया बस्ती में जुडको (JUDCO) द्वारा संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने जुडको के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित भूमि की मापी नक्शे के अनुरूप शीघ्र पूर्ण की जाए और पुनः बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट को यथाशीघ्र धरातल पर उतारा जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था में सुधार हो सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, जुडको के पदाधिकारी, तथा संबंधित थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24
Video thumbnail
जिनको लगता है मोदी जी ने महंगाई ला दिया है उनको एक बार नेपाल आकर ज्यादा नहीं एक सप्ताह रह लेना चाहिए
01:08
Video thumbnail
स्कार्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर,3 की मौ'त पांच घायल, इस वजह से हुआ हादसा...
02:12
Video thumbnail
बाबा पशुपतिनाथ के दरबार मे दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सर्वकष्ट,मिलती है अदभुत उर्जा,हर हर महादेव
01:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!