25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के बहुप्रतीक्षित 2569 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू,जानिए पूरी प्रक्रिया…

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गया है। 30 नवंबर,2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आरआरबी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2569 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1090, एससी के लिए 410, एसटी के लिए 210, ओबीसी के लिए 615 और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 244 पद आरक्षित हैं।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित किए गए हैं। फीस का भुगतान 2 दिसंबर, 2025 तक किया जा सकेगा।

फॉर्म में संशोधन की सुविधा 3 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2025 तक दी जाएगी।

आयु सीमा:
आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी — एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी।
पहले चरण की परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरूकता तथा सामान्य विज्ञान से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
पहले चरण में सफल उम्मीदवारों को स्टेज-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

रेलवे विभाग के अनुसार, यह भर्ती पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज तैयार रखें।

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular