25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न….

सुनील कुमार सिंह अध्यक्ष, रंजीत कुमार गुप्ता सचिव एवं प्रकाश कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए

धनबाद: चैंबर ऑफ कॉमर्स, बैंक मोड़, धनबाद में आज धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। इसके बाद दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गान के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई।

कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने वर्ष 2024–2025 का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया। वहीं सचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने संगठन की पिछले वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी।

अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में पिछले दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इसके उपरांत पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं —

  • अध्यक्ष: सुनील कुमार सिंह
  • सचिव: रंजीत कुमार गुप्ता
  • कोषाध्यक्ष: प्रकाश कुमार
  • सलाहकार: मृत्युंजय प्रसाद

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान फेस्टिवल फोटो कॉन्टेस्ट के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया —

  • प्रथम स्थान: आनंद कुमार विश्वकर्मा
  • द्वितीय स्थान: हेमंत कुमार
  • तृतीय स्थान: मोहन देव

विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष शाह, मंतोष लाल, सुबोध महाराज, सुभाष सरावगी, सुभाष रजक, मनोज राठौर, रत्नेश कुमार, अनूप साहू, संजय कुमार, सूरज रवानी, आनंद, मिथलेश, सुजीत गुप्ता, विवेक, इसरार उल हक, संजय सिंहा, प्रभास दे, श्याम और पिंटू दत्ता सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular