Siena Home Dhanbad: शहर में प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर के नए डेस्टिनेशन के रूप में सिएना होम लिविंग कॉन्सेप्ट्स की शुरुआत हुई। गोविंदपुर रोड स्थित भूइफोड़ मंदिर के समीप टीवीएस शोरूम के सामने खुले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेयर ने पूरे शोरूम का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध आकर्षक फर्नीचर कलेक्शन की सराहना की।
Highlights:

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि सिएना होम लग्जरी, आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता का अनूठा संगम है। यहां फर्नीचर के शौकीनों के लिए शानदार और आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि धनबाद तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ग्रेटर धनबाद का स्वरूप ले रहा है। अब शहरवासियों को अपनी जरूरतों के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं है। सिएना होम जैसे प्रतिष्ठान धनबाद को आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम उत्पादों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे।
आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता है सिएना होम की पहचान
शोरूम के संचालक वंशज टोडी ने बताया कि सिएना होम की खासियत उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, क्लासिक डिजाइन, आधुनिक शैली और बेहतरीन कारीगरी है। यहां उपलब्ध प्रत्येक उत्पाद को मजबूती, खूबसूरती, आराम और लंबे समय तक टिकाऊपन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे आधुनिक और प्रीमियम फर्नीचर की बेहतर रेंज उपलब्ध कराना है, ताकि लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार घर एवं कार्यालय के लिए फर्नीचर चुन सकें।
सोफा सेट से लेकर बेड तक की आकर्षक रेंज उपलब्ध
सिएना होम में ग्राहकों के लिए सोफा सेट, कॉफी टेबल, बेड सहित विभिन्न प्रकार के होम फर्नीचर की विस्तृत रेंज उपलब्ध करायी गयी है। इसके अलावा एर्गोनॉमिक ऑफिस चेयर और होम ऑफिस फर्नीचर के भी कई आधुनिक विकल्प मौजूद हैं। शोरूम में पारंपरिक डिजाइन से लेकर समकालीन शैली तक के फर्नीचर का संग्रह देखने को मिलेगा। आकर्षक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता वाले ये उत्पाद घरों तथा कार्यालयों की साज-सज्जा को नया स्वरूप देने में सक्षम हैं।
उद्घाटन पर चुनिंदा फर्नीचर पर विशेष छूट
प्रतिष्ठान के शुभारंभ के विशेष अवसर पर सिएना होम की ओर से चुनिंदा होम और ऑफिस फर्नीचर पर विशेष छूट की घोषणा की गयी है। इससे ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता और टिकाऊपन वाले फर्नीचर आकर्षक कीमतों पर खरीदने का अवसर मिलेगा। संचालक वंशज टोडी के अनुसार, ग्राहकों की पसंद, सुविधा और बेहतर सेवा को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान में फर्नीचर के विभिन्न आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराये गये हैं।
धनबाद में लग्जरी फर्नीचर का नया डेस्टिनेशन
सिएना होम लिविंग कॉन्सेप्ट्स के शुभारंभ से धनबाद के लोगों को प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर के लिए एक नया विकल्प मिला है। गोविंदपुर रोड पर स्थित यह प्रतिष्ठान आधुनिक डिजाइन, आकर्षक कलेक्शन और उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ शहर के फर्नीचर बाजार में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।






















