21 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

बलियापुर : झारखंड स्थापना दिवस पर बेलगड़िया टाउनशिप में JRDA ने शुरू की विकास योजनाएँ…

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) ने धनबाद के बेलगड़िया टाउनशिप में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शॉपिंग सेंटर का उद्घाटन, आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास, दुकानों के आवंटन आदेश का वितरण और 15 लाभुकों को ई-रिक्शा वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और JRDA के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि वह लगातार बेलगड़िया टाउनशिप की समस्याओं को विधानसभा में उठाती रही हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी नई बसावट में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएँ आवश्यक हैं और बेलगड़िया में इन सभी क्षेत्रों में निरंतर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा वितरण और नए मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन से स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बताया कि यह ई-रिक्शा वितरण का दूसरा चरण है और नए लाभुक अब अपनी कमाई शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि न्यू मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों की चाबी सौंपने से लाभुक तुरंत कारोबार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बेलगड़िया के लोग कई बुनियादी समस्याओं से जूझते थे, लेकिन अब क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दे रहा है और आने वाले समय में और भी योजनाएँ लागू की जाएँगी।

 

spot_img
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular