26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

समाज में स्वास्थ्य की नई उम्मीद बना SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल….

झारूड़ीह, धनबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

“अब किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारा अस्पताल कम खर्च में 24×7 विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है।”
शिवेंद्र सिंह, निदेशक, SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

धनबाद:SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, झारूड़ीह के द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत पालिटेक्निक रोड स्थित आस्था अपार्टमेंट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फॉरेस्ट कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना, समय-समय पर हेल्थ चेकअप के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना था।

शिविर में अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा—

  • नेत्र परीक्षण
  • ब्लड प्रेशर जाँच
  • शुगर टेस्ट
  • सामान्य रोगों की जांच
    के साथ-साथ लोगों को डायबिटीज़, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और अन्य लाइफस्टाइल डिज़ीज़ से बचाव के लिए महत्वपूर्ण परामर्श भी दिया गया।

अस्पताल के निदेशक श्री शिवेंद्र सिंह ने कहा:
“SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विजन धनबाद और आसपास के जिलों को वह चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए पहले मरीजों को बड़े शहरों या अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था। आधुनिक मशीनरी, अनुभवी डॉक्टर और किफायती इलाज के साथ हम 24×7 गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।”

शिविर से लाभान्वित हुए लोगों ने इस पहल को सार्थक और सराहनीय प्रयास बताया तथा SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular