23.6 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

IIT (ISM) धनबाद अपने 100वें वर्ष में मनाएगा भव्य ‘सताब्दी फाउंडेशन वीक’, उद्योगपति गौतम अडानी होंगे मुख्य अतिथि…

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए संस्थान 3 से 9 दिसंबर 2025 तक भव्य ‘सताब्दी फाउंडेशन वीक’ का आयोजन करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में 9 दिसंबर को उद्योगपति गौतम अडानी शामिल होंगे। इसकी जानकारी निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार, डीन प्रो. रजनी सहित कई फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

संस्थान की गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष

सन् 1926 में खनन शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित यह संस्थान आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान रखने वाला प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थान बन चुका है।
खनन, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, जियोफिज़िक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एमबीए और ह्यूमैनिटीज़ जैसे अनेक क्षेत्रों में आईआईटी (आईएसएम) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

सताब्दी फाउंडेशन वीक के प्रमुख आकर्षण

  • 2047 तक विकसित भारत के विज़न पर आधारित विविध अकादमिक गतिविधियाँ
  • राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, खनन, जलवायु परिवर्तन, एआई, स्टार्टअप व नवाचार पर वर्कशॉप और पैनल चर्चा
  • खेल प्रतियोगिताएँ, प्रदर्शनी और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम—नृत्य, संगीत, नाटक, कविता
  • छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों के बीच विशेष सहभागिता कार्यक्रम
  • सामाजिक उत्तरदायित्व आधारित गतिविधियाँ
  • युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विविध पहल
  • समापन समारोह में मुख्य अतिथि गौतम अडानी का संबोधन और भविष्य की योजनाओं का अनावरण

संस्थान प्रशासन का दृष्टिकोण

संस्थान का कहना है कि सताब्दी समारोह केवल 100 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं होगा, बल्कि अगले कई दशकों के विकास पथ का खाका भी पेश करेगा।
आईआईटी (आईएसएम) उद्योग 4.0, स्मार्ट ऊर्जा, एआई आधारित तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बहु-विषयक अनुसंधान की दिशा में नए अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है।

 

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!