27.8 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज़ गार्डों ने रोका परिचालन…

निरसा: निरसा स्थित एमपीएल (MPL) के ट्रांसपोर्टर के अधीन मेहताडीह, सिंदरी मोड़ एवं खुशरी मोड़ पर तैनात लगभग 18 सुरक्षा गार्डों ने लंबे समय से वेतन समय पर नहीं मिलने और वेतन वृद्धि न होने के विरोध में परिचालन ठप कर दिया। गार्डों ने कंपनी एवं ट्रांसपोर्टर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने हक की मांग उठाई।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गार्ड इंचार्ज ने बताया कि—“एमपीएल के निर्माण के समय से हम सभी कार्यरत हैं, लेकिन हमारी मासिक वेतन राशि आज भी मात्र 4500 रुपये ही है, जिसे कभी बढ़ाया नहीं गया।”उन्होंने कहा कि समय-समय पर वेतन में अत्यधिक देरी की जाती है और जब तक गार्ड आंदोलन नहीं करते, तब तक भुगतान भी नहीं होता।

गार्डों का सवाल है कि—“आखिर हमारा शोषण क्यों किया जा रहा है? हमारे साथ यह नाइंसाफी कब तक चलेगी?”

गार्डों के आंदोलन के कारण क्षेत्र में वाहनों का आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा। गार्डों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे अपने आंदोलन को जारी रखेंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
कोलाकुसमा हाई स्कूल:स्कूल जाने से पहले सड़क पर जलजमाव,,रोज मिड डे मील से वंचित हो रहें छात्र...
04:57
Video thumbnail
धनबाद के जगजीवन नगर में आपसी रंजिश में युवक की पिट पिट कर ह'त्या, 3 हिरासत में...
02:58
Video thumbnail
धनबाद:खेल के मैदान में चमके नन्हें सितारे, DAV Koyla Nagar से निकले ज़ोनल लेवल के दावेदार...
03:48
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular