27.2 C
Jharkhand
Thursday, November 5, 2026

CM ने दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश….

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में और तेज गति से पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कार्य सुचारू रूप से जारी है और किसी प्रकार की बाधा नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से बिहटा से कोईलवर तक यातायात सुगम होगा। यह पटना शहर को NH-922, कोईलवर पुल और रिंग रोड (कन्हौली मोड़) से बेहतर तरीके से जोड़ेगा।
इसके साथ ही यह कॉरिडोर एम्स गोलंबर से NH-139 को जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण फीडर मार्ग की भूमिका निभाएगा तथा बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए विशेष कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार इस परियोजना का निरीक्षण करती रही है और समय-समय पर आवश्यक निर्देश दिए जाते रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द पूरा करने को कहा।

शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल निरीक्षण

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शेरपुर–दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने उस स्थल का भी निरीक्षण किया जहाँ जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी इस नवनिर्मित पुल से जोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से पटना शहर पर यातायात का बोझ कम होगा और शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम बनेगी।
छपरा, सीवान, गोपालगंज और हाजीपुर की ओर जाने वाले लोगों को अब पटना शहर के भीतरी हिस्सों से गुजरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे एक वैकल्पिक और सुचारू मार्ग उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्यवासियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द-से-जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
ढुलू महतो से पप्पू यादव की अपील— झारखंड-बिहार का रिश्ता मां-मौसी जैसा, आप भी साथ दें!
00:27
Video thumbnail
जयराम मेरे बेटे जैसे नफरत की राजनीति नही!जो इस भूमि पर पिछले 100 वर्षों से हैं वो झारखंडी:पप्पू यादव
01:13
Video thumbnail
धनबाद सी ओ पर भर के पप्पू यादव कहा- एमपी एमएलए को कुछ नहीं समझता जेल भिजवाएंगे!
00:26
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular