23.4 C
Jharkhand
Thursday, April 30, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान….

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। सात निश्चय-2 के तहत 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। अगले पांच वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

नई सरकार के गठन के बाद सरकारी नौकरी की रिक्तियों को जल्द भरने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सभी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस मुख्यालय और जिलाधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक रिक्तियों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को देने का निर्देश दिया गया है।

सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जनवरी 2026 में पूरे साल का नियुक्ति कैलेंडर प्रकाशित करें। इसके अंतर्गत विज्ञापन, परीक्षा और परिणाम की संभावित तिथियों का स्पष्ट उल्लेख होगा। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दंडित किया जाएगा।

बिहार में ऑनलाइन परीक्षा (CBT) के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि परीक्षा समय पर और सुचारू रूप से आयोजित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और सभी परीक्षाएं समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएंगी, जिससे बिहार के युवा दक्ष, आत्मनिर्भर और रोजगार संपन्न बन सकें।

 

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!