25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गोविंदपुर में ट्रैफिक डीएसपी का निरीक्षण — सर्विस लेन क्लियर….

धनबाद: धनबाद जिले के गोविंदपुर क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक जाम और आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए आज ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। गोविंदपुर की मुख्य सर्विस लेन पर लंबे समय से जाम की स्थिति रहती थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ रही थी।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ सर्विस लेन को पूरी तरह क्लियर कराया। सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और बिना वजह खड़े वाहनों को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिली।

डीएसपी अरविन्द कुमार ने कहा कि गोविंदपुर की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान सिर्फ पुलिस के दम पर नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क किनारे अनावश्यक पार्किंग न करें, सर्विस लेन को अवरुद्ध न होने दें और जाम की स्थिति दिखने पर उसे हटाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रयास से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सकता है।

ट्रैफिक डीएसपी की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है और माना जा रहा है कि इससे गोविंदपुर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular