31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय लड़का लापता — परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, पुलिस पर लापरवाही के आरोप…

पटना: पटना के रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर में तैनात एक सैनिक का 15 वर्षीय बेटा सत्यम कुमार 28 नवंबर से लापता है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

लापता सत्यम का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह घर से निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस रोजाना सिर्फ औपचारिकता निभा रही है और खोजबीन में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है और सत्यम की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो शायद अब तक बच्चे का पता चल गया होता।

घटना के बाद रामकृष्णनगर इलाके में चिंता और तनाव का माहौल है, जबकि परिजन प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular