40.4 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

बाबा नगरी पहुंचे BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बैद्यनाथ धाम में किया दर्शन–पूजन…

देवघर: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज बाबा नगरी देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर देश और जनता की खुशहाली की कामना की। बाबा दरबार पहुंचते ही पुरोहितों ने उन्हें षोडशोपचार विधि से मनोकामनालिंग की विशेष पूजा कराई। मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच उन्होंने पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक भी किया।

मंदिर परिसर में नड्डा के दर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।
जिले के अनुमंडल पदाधिकारी सह IAS अधिकारी रवि कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया और पूरे भ्रमण के दौरान मंदिर प्रांगण की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

नड्डा ने बाबा धाम में चल रही कई विकास और सौंदर्यीकरण योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर मिलकर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। देवघर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को उन्होंने देशभर में अद्वितीय बताया।

पूजन के बाद जे.पी. नड्डा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उनके आगमन से मंदिर परिसर से लेकर शहर तक BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

आपको बता दें कि नड्डा देवघर में BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
बरवाअड्डा में धनबाद ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान,अगर गुजर रहे हों तो कागजात दुरुस्त रखें...
04:02
Video thumbnail
केंदुआडीह में पेयजल संकट भी लोगों को कर रही है परेशानभुधंसान और गैस रिसाव तो पहले से हीं निगल रही थी
03:25
Video thumbnail
यही होगा केंदुआडीह थाना का नया ठिकाना,एक सप्ताह में रंग रोगन के बाद शिफ्टिंग,पुराना BSNL भवन में साफ
02:52
Video thumbnail
सायरन बजाते हुए जा रही थी एम्बुलेंस,शक होने पर पुलिस ने हाथ दिया तो मरीज के जगह अवैध शराब की बड़ी खेप
02:24
Video thumbnail
गिरीडीह:मंत्री सुदिव्य सोनू और कल्पना सोरेन ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण कार्य का शिलान्यास...
01:49
Video thumbnail
बड़ी मुश्किल से पास हुई सड़क, उसमें भी भ्रष्टाचार,लाचार हैं ग्रामीण, कहां सोए हैं धनबाद के जिम्मेवार
02:28
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18
Video thumbnail
CBSE 10th स्टेट टॉप 5 में जगह बनाने वाला प्रणय गिरी भविष्य में बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर,प्रमुख ने घर
05:57
Video thumbnail
भुधंसान- गैस प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती के लोगों के लिए राहत शिविर में कैसी है व्यवस्था देखिए
02:52
Video thumbnail
भुधंसान और गैस रिसाव प्रभावित 4 लेन सड़क निरीक्षण के बाद BCCL CMD मनोज अग्रवाल,धनबाद DC-SSP हालात का
02:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!