30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने 38 सड़कों के निर्माण में 6 वर्षों से हो रही देरी का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया…

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र की 38 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण में छह वर्षों से चल रही देरी के गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि धनबाद नगर निगम के कुल 52 वार्डों में से 38 प्रमुख सड़कें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच लंबित रहने के कारण वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इससे आमजनों के आवागमन में भारी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ACB धनबाद के पुलिस अधीक्षक ने पत्रांक 844, दिनांक 21.11.2025 के जरिए पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड रांची से P.E संख्या 01/2020 (दिनांक 07.08.2020) का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस प्रतिवेदन के अभाव में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। उक्त पत्र की प्रति विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपते हुए स्थिति की गंभीरता पर बल दिया।

विधायक सिन्हा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस विषय पर पूर्व में तत्कालीन पुलिस महानिदेशक, ACB को भी अवगत कराया था, लेकिन निर्माण के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी न होने के कारण 38 सड़कों का निर्माण अटका हुआ है।

बैठक के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनता को राहत देने हेतु ACB जांच संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे धनबाद नगर निगम क्षेत्र की इन सभी 38 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य अविलंब शुरू हो सके। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत लिखित ज्ञापन भी सौंपा।

 

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular