24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

मैथन स्पोर्ट्स होस्टल क्षेत्र में सैलानियों से अवैध वसूली का आरोप, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग…

निरसा: कोयलांचल धनबाद के निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैथन डैम इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ बनभोज का आनंद लेने मैथन पहुंच रहे हैं।
लेकिन मैथन स्पोर्ट्स होस्टल के समीप स्थानीय कुछ युवकों द्वारा बांस का बैरियर लगाकर सैलानियों से सफाई के नाम पर प्रत्येक वाहन से 100 रुपये की मनमानी वसूली किए जाने का आरोप सामने आया है। सैलानियों का कहना है कि पैसा नहीं देने पर उनके साथ बदसलूकी की जाती है, जिससे उनमें भारी नाराजगी देखी जा रही है।

सैलानियों ने डीवीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से इस पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका स्पष्ट कहना है कि सफाई के नाम पर रंगदारी वसूली की जा रही है, जबकि पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। न तो समुचित सफाई व्यवस्था है और न ही शौचालय की कोई सुविधा। सैलानियों का कहना है कि यदि वास्तव में साफ-सफाई की व्यवस्था होती, तो शुल्क देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन वर्तमान स्थिति मैथन की छवि को बदनाम करने वाली है।

सूचना मिलने पर मैथन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी स्पोर्ट्स होस्टल बनभोज क्षेत्र में पहुंची, इसके बावजूद बैरियर लगाकर वसूली जारी रहने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में सैलानियों के बीच यह चर्चा भी है कि इस वसूली में कहीं न कहीं प्रशासन की अनदेखी या संलिप्तता हो सकती है।

इस मामले पर निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मणिक बाखला से बात करने पर उन्होंने कहा कि सैलानियों से किसी भी प्रकार का शुल्क लिया जाना गलत है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं वसूली कर रहे स्थानीय युवक ने दावा किया कि सफाई के लिए सैलानियों से पैसा लिया जा रहा है और इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है। युवक का कहना है कि प्रशासन की ओर से सफाई करने की स्थिति में शुल्क लेने की बात कही गई थी।

अब बड़ा सवाल यह है कि मैथन में सैलानियों से हो रही यह कथित वसूली कब बंद होगी, या फिर बनभोज के नाम पर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। यह स्थिति मैथन जैसे पर्यटन स्थल के लिए एक गंभीर धब्बा बनती जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular