23.5 C
Jharkhand
Sunday, November 1, 2026

लोटस नर्सिंग होम तालडांगा में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा…

निरसा :निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी स्टेशन समीप स्थित लोटस नर्सिंग होम में दो दिनों से भर्ती नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गयी। नवजात के मौत की खबर सुनते ही परिजन भड़क पड़े और लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। हंगामा की सुचना पर चिरकुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

परिजनों ने आरोप लगाया कि 2 दिन पूर्व हमने अपने बच्चों को सही सलामत नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उस वक्त बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ था। मां का दूध भी पी रहा था एवं रो भी रहा था. अचानक आज सुबह 5 बजे नर्सिंग होम से फोन आया कि आपका बच्चा मर गया है। खबर सुनते ही भागे भागे नर्सिंग होम पहुंचे, जहां देखा कि मेरा बच्चा मरा पड़ा है। इसमें पूरी तरह से डॉक्टर की लापरवाही है। उनकी लापरवाही के वजह से ही हमारे बच्चे की जान गई है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में दोबारा किसी पिता को डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चों को खोना ना पड़े।

वही डॉक्टर केशरी ने कहा की 2 दिन पूर्व 30 दिसंबर को बच्चों के पिता गिरधारी धीवर गोपालगंज केसरिया नर्सिंग होम से लेकर आए थे। बच्चा गंदा पानी पी लेने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं आई और उसकी मौत हो गई। परिजन बेवजह लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14
Video thumbnail
1 नवंबर को रैली मैं शामिल होने दिल्ली आने वाले लोगों से राहुल गांधी ने की शॉपिंग करने की अपील..
00:45
Video thumbnail
प्रेम विवाह की सजा पिता ने कर दिया जीवित बेटी का पिंडदान...
02:17
Video thumbnail
आजसु सुप्रीमो सुरेश महतो ने इलीगल माइनिंग के बहाने हेमंतसरकार को ऐसे घेरा...
00:56
Video thumbnail
कांग्रेस की दोगली रनीति के वजह से अखंड भारत का सपना अब तक नही हुआ साकार: मुकेश पांडेय
00:52
Video thumbnail
नदी में मिली अज्ञात महिला,112 पर कॉल का नही हुआ असर तो नाराज़ हुए ग्रामीण...
03:29
Video thumbnail
DC आदित्य रंजन के कड़े तेवर के बाद ठेकेदार ने शुरू किया ANM ट्रेनिंग स्कूल की छत रिपेयरिंग...
00:54
Video thumbnail
रिजीम चेंज को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया विदेशी ताकतों के साथ विपक्ष की देश विरोधी साज़िश!
03:33
Video thumbnail
✈️ एविएशन की शानदार नौकरी छोड़ी, अपने सपनों के लिए जिम खोला! 💪🔥
00:42
Video thumbnail
अब बिहार सरकार महज ₹10 में बेचेगी गंगा की मिट्टी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
01:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular