29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

जमुआ चौक पर डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में माले कार्यकर्ताओं का प्रतिरोध मार्च…

जमुआ: जमुआ प्रखंड अंतर्गत जमुआ चौक पर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने वेनेजुएला पर कथित अमेरिकी हस्तक्षेप के विरोध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर प्रतिरोध मार्च निकाला। माले कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और ट्रंप का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे और अमेरिकी नीतियों का विरोध जताया।

इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने जमुआ में हाल ही में हुई हवाई फायरिंग की घटना को लेकर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। माले नेता अशोक पासवान ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार गोलीकांड, चोरी और छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, जो पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती है, लेकिन स्थानीय सांसद और विधायक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि माले कार्यकर्ता उन गरीब और कमजोर लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्हें भूमाफिया और अपराधी निशाना बना रहे हैं। अशोक पासवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जमुआ में ऐसी घटनाएं लगातार होती रहीं तो माले कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रतिरोध मार्च के दौरान जमुआ चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular