28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), धनबाद स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर “RUN FOR DHANBAD” मैराथन का आयोजन…

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद ने आज स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर “RUN FOR DHANBAD” थीम पर मैराथन का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: बाबूलाल मेहता
मुख्य अतिथि: मुकेश पांडेय
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य: अंशु तिवारी
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: प्रियंका गोराई, बिक्की ठाकुर
विभाग छात्रा प्रमुख: गायत्री कृष्णा
महानगर दो भाग विद्यार्थी विस्तारक: हरगोविंद कुमार पाठक
केंद्रीय छात्र नेता बाबूलाल मेहता ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और मानसिक मजबूती का साधन है। उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, टीम भावना और एकाग्रता सीखते हैं।

मुख्य वक्ता मुकेश पांडेय ने ‘खेलों इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों को स्वामी विवेकानंद के विज़न से जोड़ते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की नींव रख सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि तारक दास ने ओलंपिक को मानवीय साहस और एकता का महाकुंभ बताते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने के लिए नहीं, बल्कि प्रयास, अनुशासन और जज़्बे के लिए होते हैं।

धनबाद महानगर अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक प्रियंका गोराई ने भारतीय संस्कृति और युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी विरासत को जोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

मैराथन विजेताओं की सूची:
पुरुष:
कुंदन कुमार यादव
अंकित कुमार राम
महेंद्र महतो

महिला:
खुशबू कुमारी
रिहाना खातून
राजनंदनी कुमारी

महानगर मंत्री कृष्णा हाजारा ने कार्यक्रम का समापन करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि युवा न केवल पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ें, बल्कि अपने लक्ष्य के साथ देश के भविष्य के लिए भी प्रतिबद्ध रहें।

ABVP का लक्ष्य है कि युवा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान दें और भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ाएं।

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular