35.9 C
Jharkhand
Monday, April 20, 2026

कोलकाता से आरा जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री…

निरसा: सोमवार की रात करीब 11 बजे झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया मोड़ पर कोलकाता से बिहार के आरा जा रही सिंहलोक नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

बस के उपचालक ने बताया कि चलते समय बस का अगला पहिया अचानक फट गया, जिससे वाहन असंतुलित हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उपचालक के अनुसार, यदि चालक समय पर नियंत्रण नहीं करता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि यह हादसा देर रात हुआ। यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती, तो सड़क पर भीड़ होने के कारण कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया गया।

spot_img
Video thumbnail
रॉन्ग साइड ड्राइविंग और प्रशासनिक उदासीनता गोविंदपुर में महाजाम की असली वजह:नागरिक समिति
00:59
Video thumbnail
नागरिक समिति गोविंदपुर की स्वर्ण जयंती के मौके पर गरीबों के डॉक्टर मानस कु साहा की प्रतिमा अनवारण...
06:18
Video thumbnail
जमीन JMM सरकार उपलब्ध करावे एयरपोर्ट हम बनाएंगे,धनबाद में विधि व्यवस्था की स्थिति दयनीय: ढुल्लू महतो
01:06
Video thumbnail
शुभम यादव द्वारा डीजीपी को लिखे वायरल चिट्ठी को लेकर क्या कहा सांसद ढुलु महतो ने सुनिए...
00:50
Video thumbnail
झारखंड के एकमात्र परशुराम मंदिर में धूमधाम से अक्षय तृतीया के मौके पर मनाई गई उनकी जयंती...
01:40
Video thumbnail
झारग्राम में झालमुढ़ी खरीदने दुकानदार के पास पहुंचे पीएम मोदी, तो क्या हुआ देखिए....
00:42
Video thumbnail
मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विवश
02:08
Video thumbnail
धधकती धरती पर जिंदगी: झरिया के मोहरीबांध में गैस रिसाव और भू-धंसान के बीच 180 परिवार मौ'त के साए में
01:30
Video thumbnail
अपराधियों ने ऑटो पर की फायरिंग,थाई मांगुर मछली सिंडिकेट से जुड़ सकता है तार...
00:26
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस का सबसे खास मेजर उर्फ सैफी दुबई से गिरफ्तार,प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत,धनबाद लाने की.
03:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!