22 C
Jharkhand
Friday, October 9, 2026

Goregaon Film City Fire: Hustle 5 के सेट पर लगी भीषण आग, बिजली के तार से शूटिंग सामान तक सब कुछ हुआ प्रभावित

Goregaon Film City Fire: सोमवार, 5 अक्टूबर को गोरेगांव फिल्म सिटी से शूटिंग सेट पर आग लगने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि आग रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी है। हालांकि, बाद में यह जानकारी गलत निकली। दरअसल, आग टीवी रियलिटी शो ‘हसल’ सीजन 5 के सेट पर लगी थी। घटना के वक्त शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग चल रही थी। शो की टीम के मुताबिक, आग अचानक लगी, लेकिन इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी कलाकार सुरक्षित हैं।

ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान लगी आग

गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बनाए गए अस्थायी शूटिंग सेट में सोमवार शाम आग लगी। आग लगने की सूचना शाम करीब 4:02 बजे मिली। शो की टीम ने बताया कि घटना के समय सभी कलाकार मौके पर मौजूद थे। आग अचानक लगी, जिसके बाद तत्काल बचाव और राहत की कार्रवाई शुरू की गई। BMC के अनुसार, आग करीब 100×20 फीट के PCR यूनिट तक सीमित रही।

यह भी पढ़ें: IND vs WI T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, स्टेडियम का हुआ निरीक्षण

इलेक्ट्रिक वायरिंग से शूटिंग सामान तक हुआ नुकसान

आग की वजह से सेट पर मौजूद इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और केबल प्रभावित हुए। इसके अलावा दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, AC यूनिट, बांस और प्लास्टिक का सामान भी आग की चपेट में आया। साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ी अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड ने शाम करीब 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। मौके पर BMC फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस, BMC वार्ड कंट्रोल और 108 एंबुलेंस की टीम भी पहुंची थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

AICWA ने उठाए फिल्म सिटी की सुरक्षा पर सवाल

आग की घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी सवाल उठाए। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना से जुड़े दो वीडियो शेयर किए और फिल्म सिटी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। AICWA ने आरोप लगाया कि फिल्म सिटी में बार-बार आग की घटनाओं के बावजूद जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। संगठन ने दावा किया कि सेट पर काम करने वाले कर्मचारियों और कलाकारों की सुरक्षा के लिए बुनियादी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में कर्मचारियों और कलाकारों की सुरक्षा खतरे में न पड़े।

spot_img
Video thumbnail
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि..
07:02
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular