31 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में शोक की लहर, दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित…

रांची(RANCHI):झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक शिबू सोरेन उर्फ दिशोम गुरु के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा:

“आज मैं शून्य हो गया हूँ… दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए हैं।”

 दो दिन का राजकीय शोक और अवकाश

राज्य सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में 4 और 5 अगस्त को राजकीय अवकाश की घोषणा की है।सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और सरकारी उपक्रम बंद रहेंगे।इस संबंध में कैबिनेट विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अंतिम सांस दिल्ली में

शिबू सोरेन (81 वर्ष) ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।वे लंबे समय से किडनी की बीमारी, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।पिछले एक महीने से वे अस्पताल में भर्ती थे और डायलिसिस पर थे

 झारखंड की राजनीति का एक युग समाप्त

झामुमो (JMM) के संस्थापक नेताओं में से एक, शिबू सोरेन ने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड का नेतृत्व किया।उन्होंने जीवन भर आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय और जन आंदोलनों के लिए संघर्ष किया।वे दिशोम गुरु के रूप में न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश में आदिवासी चेतना के प्रतीक बन गए थे।

 पूरे राज्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

झारखंड के सभी जिलों में शोक सभा और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उनके निधन को अतुलनीय क्षति बताया है।

 

spot_img
Video thumbnail
गिरिडीह में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौ'त, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
01:53
Video thumbnail
यहां ST छात्राओं से होता है भेदभाव,आखिर क्यों बेटियों ने हॉस्टल संचालक पर लगाया गम्भीर आरोप..?
03:52
Video thumbnail
स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित लूट,बिजली कटौती एवं बिल में हेरा फेरी का आरोप लगा भाजपा ने किया बिजली GM
07:18
Video thumbnail
पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की बेटी डॉ निशि महतो ने शुरू की सिंदरी विधानसभा से अपनी राजनीतिक पारी...
04:26
Video thumbnail
हम फोटो खींचने वाले नेता नही काम करने वाले हैं,केंदुआडीह भुधंसान स्थल पर जाकर जायजा नही लिए जाने के
02:30
Video thumbnail
बरवाअड्डा में धनबाद ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान,अगर गुजर रहे हों तो कागजात दुरुस्त रखें...
04:02
Video thumbnail
केंदुआडीह में पेयजल संकट भी लोगों को कर रही है परेशानभुधंसान और गैस रिसाव तो पहले से हीं निगल रही थी
03:25
Video thumbnail
यही होगा केंदुआडीह थाना का नया ठिकाना,एक सप्ताह में रंग रोगन के बाद शिफ्टिंग,पुराना BSNL भवन में साफ
02:52
Video thumbnail
सायरन बजाते हुए जा रही थी एम्बुलेंस,शक होने पर पुलिस ने हाथ दिया तो मरीज के जगह अवैध शराब की बड़ी खेप
02:24
Video thumbnail
गिरीडीह:मंत्री सुदिव्य सोनू और कल्पना सोरेन ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण कार्य का शिलान्यास...
01:49

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!