33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

कोल वाशरी का सेलो धराशायी, एक कर्मी टावर पर फँसा, उतारा गया सुरक्षित…

बाघमारा: बीसीसीएल ब्लॉक-2 के न्यू मधुबन वाशरी में अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया। वाशरी का नंबर-1 सेलो अचानक धराशायी हो गया, जिससे करीब 5 हजार टन वाश कोयला मलबे के साथ नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वही सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

हादसे के दौरान नंबर-3 सेलो में एक कर्मी फंस गया, जिसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य में मदद के लिए बोकारो सेल से बड़ा एयर सर्विस क्रेन मंगाया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से फंसे कर्मी की स्थिति की जानकारी ली गयी।कड़ी मशक्कत और घण्टों चले रेस्क्यू के बाद दस हुए कर्मी धर्मेंद्र ठाकुर को वहीँ के एक सहकर्मी के साहस सुरक्षित उतार लिया गया।

बताते चलें कि डेढ़ साल पहले ही इस वाशरी का उद्घाटन कोयला मंत्री ने ऑनलाइन किया था, लेकिन इतने कम समय में ही बड़ा हादसा हो गया।
घटनास्थल पर पहुँचे बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने भी कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की लगातार रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है।

मामले में मौके पर पहुँचे बीसीसीएल ब्लॉक02 के जीएम कुमार रंजीव ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नही हुआ है।साथ ही यह भी कहा कि मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वाशरी के कार्य प्रभवित होने से सवाल पर कहा कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर निरीक्षण करने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!