24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

ABVP ने BBMKU में Self Financed Course व्यवस्था के विरोध में कुलपति को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर ने झारखंड के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू की जा रही “Self Financed Course” व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातकोत्तर प्रबंधन, जनसंचार, कंप्यूटर साइंस, विधि शिक्षा एवं विदेशी भाषा विभागों के पुनर्गठन तथा पद समर्पण की प्रक्रिया को तत्काल वापस लेने की मांग की।

परिषद का कहना है कि पूरे झारखंड में केवल BBMKU के अंतर्गत इन विभागों में संबंधित पाठ्यक्रम सरकार के वित्तीय सहयोग से संचालित हो रहे हैं, जबकि अब इन्हें Self Financed Course के दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है। ABVP ने इसे छात्र हितों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि इस व्यवस्था से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, नियमित कक्षाएं प्रभावित होंगी तथा ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और कठिन हो जाएगा।

विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि यदि विभागों में सृजित पदों का समर्पण कर उन्हें Self Financed स्वरूप में बदला गया, तो संबंधित पाठ्यक्रमों की फीस में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है। इससे गरीब एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की पेशेवर एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों तक पहुंच प्रभावित होगी और वे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।

ABVP ने कुलपति के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं—

स्व-वित्तपोषित किए गए विभागों में पद समर्पण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाए।

पूर्व से संचालित विभागों में स्वीकृत एवं सृजित पदों को यथावत सुरक्षित रखा जाए।

नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत पूर्व स्वीकृत पदों को सुरक्षित रखते हुए की जाए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के अवसर प्रभावित न हों।

छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी विभागों का नियमित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद कुमार पाठक, विश्वविद्यालय मंत्री सचिन चंद्र, सोनू गांधी एवं सान्दीपा चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular