धनबाद:धनबाद के बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 11/26 में वांछित आरोपी सोनु दर्जी उर्फ मंजुर आलम, निवासी गायढेरा गोविंदपुर, को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह के साथ मिलकर व्यवसायियों, बीसीसीएल ठेकेदारों और आउटसोर्सिंग कंपनियों से रंगदारी वसूली में सक्रिय था।
आरोप है कि वसूली गई रकम को वह जमीन कारोबार में निवेश करता था और गिरोह को हथियार भी उपलब्ध कराता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद की है। इस मामले में बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।





















