25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

उपायुक्त ने 34 निम्न वर्गीय लिपिक सहित 43 कर्मियों का किया दूसरे विभाग में स्थानांतरण..

संविदा या मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्य भार नहीं देने का निर्देश..26 मई को नए कार्यालय में देंगे योगदान

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने 34 निम्न वर्गीय लिपिक, एक कार्यालय अधीक्षक, पांच प्रधान लिपिक एवं तीन उच्च वर्गीय लिपिक सहित 43 कर्मियों का दूसरे विभाग में स्थानांतरण किया है।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्य सचिव, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार एवं कार्यहित तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभिन्न कार्यालयों में 3 वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित कर्मियों का दूसरे कार्यालय में स्थानांतरण किया है।

साथ में विपत्र कार्य के प्रभार से संबंधित लिपिक एवं प्रधान लिपिक, जिनकी 3 वर्ष से अधिक पदस्थापित अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन स्थानांतरण नहीं हुआ है, वैसे कर्मियों से तुरंत विपत्र का प्रभार दूसरे कमी को सौंपने का निर्देश दिया है। किसी भी परिस्थिति में संविदा या एक मुश्त मानदेय के आधार पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्य का कार्यभार नहीं देने का भी निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिया है। इसके अलावा सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) को अपने डिजिटल सिग्नेचर एवं ओटीपी किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करने का सख्त निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रभारी पदाधिकारी को 25 मई 2026 तक स्थानांतरित कर्मियों को विरमित करने अन्यथा 26 मई से स्वतः उन्हें विरमित समझा जाएगा। सभी कर्मी 26 मई को पदस्थापना कार्यालय में योगदान देंगे। स्थानांतरित कर्मियों का मई महीने के वेतन की निकासी नए कार्यालय से ही की जाएगी।

उपायुक्त ने जिला राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक का जिला पंचायत कार्यालय, जिला नर्वाचन शाखा के प्रधान लिपिक का जिला आपूर्ति कार्यालय, गोपनीय शाखा के प्रधान लिपिक का अनुमंडल कार्यालय, पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक का भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक का विधि व्यवस्था कोषांग, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय के प्रधान लिपिक का जिला आपूर्ति कार्यालय में स्थानांतरण किया है।

वहीं जिला आपूर्ति शाखा के उच्च वर्गीय लिपिक का जिला अभीलेखागार, जिला भू अर्जन कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक का जिला गोपनीय शाखा एवं जिला विकास शाखा के उच्च वर्गीय लिपिक का जिला राजस्व शाखा में स्थानांतरण किया है।

इसके अलावा उन्होंने जिला स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, राजस्व शाखा, विधि व्यवस्था कोषांग, भूमि सुधार कार्यालय, जन शिकायत कोषांग, अनुमंडल कार्यालय, पंचायत कार्यालय, धनबाद, निरसा, तोपचांची, गोविंदपुर, पूर्वी टुंडी, टुंडी, झरिया, बलियापुर, बाघमारा, एगारकुंड व कलियासोल के प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तथा जिला अभिलेखागार में कार्यरत 34 निम्न वर्गीय लिपिकों का अन्य कार्यालयों में स्थानांतरण किया है।

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular