21.7 C
Jharkhand
Thursday, November 5, 2026

Maharani Bus Accident Dhanbad: ओवरटेक के चक्कर में पलटी गया-कोलकाता महारानी बस, घायलों को SNMMCH भेजा गया

गया से कोलकाता जा रही महारानी बस पलटी, आठ यात्री घायल; चार की हालत गंभीर

Maharani Bus Accident Dhanbad: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एनएच-19 पर शनिवार तड़के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ओवरटेक करने के दौरान डिवाइडर पर चढ़ी बस

Maharani Bus Accident Dhanbad: ओवरटेक के चक्कर में पलटी गया-कोलकाता महारानी बस, घायलों को SNMMCH भेजा गया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महारानी बस तेज रफ्तार में कोलकाता की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान बस सड़क के बीच बने तार वाले डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क के बीच पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और अन्य यात्रियों ने राहत एवं बचाव में मदद की।

बस में सो रहे थे यात्री, अचानक पलट गई गाड़ी

Maharani Bus Accident Dhanbad: ओवरटेक के चक्कर में पलटी गया-कोलकाता महारानी बस, घायलों को SNMMCH भेजा गया

हादसे में घायल यात्री बलिराम सिंह ने बताया कि सभी लोग खाना खाने के बाद बस में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुई और बस पलट गई। कुछ समय तक यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। किसी के पैर, किसी के हाथ और किसी के सिर में चोट लगी है। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आठ घायल अस्पताल भेजे गए

घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Rajput Samaj Sangathan Dhanbad: धनबाद में राजपूत समाज का संगठन विस्तार कार्यक्रम, जानिए किन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

चालक मौके से फरार, यात्रियों को भेजा गया गंतव्य

दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहन के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।

spot_img
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular