25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नारायणपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाइवे होटल से 700 लीटर चोरी का पेट्रोल और टैंकर जब्त…

झारखंड: गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित मंडल लाइन होटल में प्रशासन ने अवैध पेट्रोल कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में करीब 700 लीटर पेट्रोल से भरे गैलन और एक तेल टैंकर (संख्या JH09BE 5058) को जब्त कर थाना परिसर में जमा कराया गया

सूत्रों के अनुसार एसडीओ को सूचना मिली थी कि इस होटल में चोरी का पेट्रोल इकट्ठा कर मिलावटी तेल की सप्लाई की जा रही है सूचना की पुष्टि होते ही प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में पेट्रोल बरामद किया

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे किनारे कई होटल और ढाबों में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं पेट्रोल-डीजल की चोरी के साथ-साथ शराब की बिक्री भी धड़ल्ले से होती थी इस वजह से वाहन चालकों को अक्सर घटिया और मिलावटी तेल खरीदना पड़ता था जिससे उनके वाहनों में खराबी की समस्या आम हो गई थी

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि छापेमारी में जब्त किए गए पेट्रोल और टैंकर को थाने में सुरक्षित रखा गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस गोरखधंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular