26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रक्षक बना भक्षक फतेहपुर में एएसआई पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल…

जामताड़ा:फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला पुलिस विभाग का एक जिम्मेदार अधिकारी ही अपराधी बन गया 52 वर्षीय आदिवासी विधवा महिला ने थाने में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) बिरंची प्रसाद भोक्ता पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है यह घटना पूरे इलाके में आक्रोश और रोष की लहर पैदा कर चुकी है ग्रामीण प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

पीड़िता के बयान के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे आरोपी एएसआई खिड़की तोड़कर घर में घुस आया और उसे अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई पीड़िता का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है बेटा बाहर काम पर है और बहू मायके गई हुई थी इस वजह से घर पर अकेली होने का फायदा उठाकर यह जघन्य अपराध अंजाम दिया गया

घटना के बाद पीड़िता की लिखित शिकायत पर फतेहपुर थाना में केस संख्या 36/25 दर्ज कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) 64(2) 351(2) 331(4) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज हुआ है बावजूद इसके स्थानीय लोग प्रशासन की धीमी कार्रवाई और पुलिस विभाग की छवि पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं उनका कहना है कि अगर पुलिस विभाग के जिम्मेदार लोग ही अपराध करने लगें तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी

फतेहपुर की मुखिया जियामनी हेम्ब्रम और प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है उनका कहना है कि इस मामले में तुरंत निष्पक्ष जांच कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी वर्दी का रौब दिखाकर कमजोर और असहाय महिलाओं के साथ ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके

वहीं थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जामताड़ा भेजा गया है और पुलिस अनुसंधान जारी है लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा उनका आरोप है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सिर्फ बयानबाजी नहीं बल्कि तुरंत और सख्त कदम उठाने होंगे ताकि पीड़िता को न्याय और दोषी को कठोर सजा मिल सके…

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular