29 C
Jharkhand
Friday, April 17, 2026

जमुआ में जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल…

जमुआ: जमुआ प्रखंड के कारोडीह पंचायत के धरचांची गांव में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ और एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग, पेट्रोल बम का उपयोग और ईंट-पत्थर चलाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। उपद्रवियों ने मौके पर मौजूद एक मोटरसाइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने विवादित स्थल से दो मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं।
बताया जा रहा है कि इसी जमीन को लेकर बुधवार को भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। गुरुवार को एक पक्ष पुनः जमीन की घेराबंदी करने पहुंचा, जिसके विरोध में दूसरा पक्ष आया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक होती चली गई।

फायरिंग और बमबारी से तनाव बढ़ा

हवाई फायरिंग और बमबारी के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। घटनास्थल पर दोनों पक्षों के 500 से अधिक लोग मौजूद बताए जा रहे हैं, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलने के बाद

  • पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार,
  • खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद

मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

spot_img
Video thumbnail
“जहां अभी हम खड़े हैं, क्या पता यहां भू-धंसान हो जाए…” — खतरे के बीच धनबाद DC&BCCL CMD की अपील,
09:18
Video thumbnail
CBSE 10th स्टेट टॉप 5 में जगह बनाने वाला प्रणय गिरी भविष्य में बनेगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर,प्रमुख ने घर
05:57
Video thumbnail
भुधंसान- गैस प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती के लोगों के लिए राहत शिविर में कैसी है व्यवस्था देखिए
02:52
Video thumbnail
भुधंसान और गैस रिसाव प्रभावित 4 लेन सड़क निरीक्षण के बाद BCCL CMD मनोज अग्रवाल,धनबाद DC-SSP हालात का
02:15
Video thumbnail
भुधंसान प्रभावित धनबाद-बोकारो 4 लेन मार्ग पर गोफ बना और गैस रिसाव शुरू हो गया,पुनर्वास की आस लगाए
05:51
Video thumbnail
भू धंसान वाले धनबाद बोकारो 4 लेन सड़क के किनारे अब बन गया गोफ भयावह तस्वीरें देखिए Live.
04:05
Video thumbnail
भुधंसान- गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के लोगों से मेयर संजीव सिंह की मुलाकात शिफ्टिंग के लिए अहम...
01:17
Video thumbnail
NCC कैडेट्स के लिए गिरिडीह के इस महाविद्यालय में हुआ बड़ा आयोजन,थल सेना के लिए.....
07:04
Video thumbnail
कोयला कारोबारी मनीष सिंह को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली,दुर्गापूर रेफर,NH 19 से बरामद हुई यह...
00:32
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!