25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

प्रधानखंता और बरमसिया ओवरब्रिज की खराब हालत पर जनसरोकार की पहल, डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन…

धनबाद: हावड़ा–नई दिल्ली रेल लाइन के प्रधानखंता और बरमसिया ओवरब्रिज की लगातार बिगड़ती स्थिति और उससे आम जनता को हो रही परेशानी के समाधान को लेकर जनसरोकार के पदाधिकारियों ने रमेश कुमार राही के नेतृत्व में धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रधानखंता ओवरब्रिज में दरार, भारी वाहनों पर रोक से बढ़ी समस्या

जनसरोकार द्वारा दिए गए मांग पत्र में कहा गया कि प्रधानखंता ओवरब्रिज का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व ही हुआ था, लेकिन अब उसमें दरारें देखी जा रही हैं, जो एक गंभीर मामला है और इसकी तकनीकी जांच आवश्यक है।
भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के कारण लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

इस पर डीआरएम ने बताया कि ओवरब्रिज की डिजाइन क्षमता से अधिक लोड वाले वाहन चलने के कारण संरचना क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि डिजाइन में सुधार होने के बाद ही भारी वाहनों का संचालन फिर से संभव हो सकेगा।

बरमसिया ओवरब्रिज बंद, हजारों लोग हो रहे प्रभावित

लगभग डेढ़ दशक पूर्व निर्मित बरमसिया ओवरब्रिज भी क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत कार्य हेतु बंद है।
ओवरब्रिज बंद होने से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को अतिरिक्त 7–8 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

जनसरोकार ने मांग की कि ओवरब्रिज बनने से पहले जिस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग होता था, उसे तत्काल चालू किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

मरम्मत का काम तय समय से पहले पूरा होने की उम्मीद

मामले पर डीआरएम ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए 45 दिनों का नोटिस जारी किया गया है, लेकिन कार्य की वर्तमान गति को देखते हुए उम्मीद है कि मरम्मत 12 दिन पूर्व ही पूरी कर ली जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में—

  • कन्हैया पांडे (अध्यक्ष)
  • रंजन महतो (उपाध्यक्ष)
  • सोनी सरदार
    मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular