27 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

अक्षरा सिंह और प्रिया मल्लिक का धमाकेदार गाना ‘खेला होबे’ हुआ वायरल, 5.2 मिलियन व्यूज़ के पार

भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत रही है अक्षरा और प्रिया की जोड़ी

टी-सीरीज़ भोजपुरी पर रिलीज होते ही गाना छा गया सोशल मीडिया पर

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सुप्रसिद्ध लोकगायिका प्रिया मल्लिक का नया गाना ‘खेला होबे’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। टी-सीरीज़ भोजपुरी के बैनर तले आए इस गाने को अब तक 5.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

गाने में कॉलेज लाइफ की मस्ती, प्रेम और रंगीनियों को दर्शाया गया है। अक्षरा सिंह ने इसमें एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया है, जो पहली नजर में एक लड़के से दिल लगा बैठती है। इस मस्ती भरे वीडियो को निर्देशक अपूर्वा बजाज ने आकर्षक ढंग से फिल्माया है।

प्रिया मल्लिक ने दर्शकों का जताया आभार

बिहार के सुपौल से ताल्लुक रखने वाली लोकगायिका प्रिया मल्लिक ने बताया कि दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा “मेरे गाने को जिस तरह लोगों ने सराहा है, वह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। अक्षरा सिंह मेरी बड़ी बहन जैसी हैं, उनके साथ काम करना एक सुखद अनुभव रहा।”

अक्षरा सिंह का बयान

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने गाने की सफलता पर कहा “’खेला होबे‘ का कांसेप्ट बहुत ही रिलेटेबल है। वीडियो शूट के दौरान बहुत मजा आया। प्रिया के साथ मेरी कैमिस्ट्री को लोग पसंद कर रहे हैं, ये देख कर बहुत खुशी हो रही है।”

यह भी पढ़े : झारखंड में शीघ्र बनेगी संगीत नाटक और नृत्य अकादमी : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

टीम के सदस्यों की मेहनत भी काबिले तारीफ

  • गायिका: प्रिया मल्लिक

  • कलाकार: अक्षरा सिंह, प्रिया मल्लिक

  • संगीत: एल.के. लक्ष्मीकांत

  • गीतकार: पंकज नारायण

  • निर्देशक: अपूर्वा बजाज

  • कोरियोग्राफर: गुरप्रीत सिंह

  • कैमरामैन: धर्मेंद्र बिस्वास, अरविंद दहीफले, शाहिद खान

  • एडिटर: अविनाश कश्यप

  • प्रचारक: संजय भूषण पटियाला

भविष्य की योजनाएं

प्रिया मल्लिक ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, मोनालिसा जैसे कई चर्चित चेहरों के साथ काम किया है और आगे भी और चर्चित नायिकाओं के साथ गाने लाने की तैयारी में हैं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular