32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे कोलियरी प्रबंधक और श्रमिक नेताओं से दुर्व्यवहार का आरोप, थाना परिसर में तनाव…

निरसा:निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी कोलियरी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने अब तूल पकड़ लिया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कोलियरी प्रबंधन और श्रमिक नेताओं के साथ चिरकुंडा थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए दुर्व्यवहार के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए निरसा के SDPO रजत मानिक बाखला को स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।
कोलियरी प्रबंधक सुशील कुमार दास ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे श्रमिक नेता रामजी यादव और अन्य मजदूरों के साथ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन सहयोग मिलने के बजाय थाना प्रभारी उग्र हो गए। आरोप है कि उन्हें देखते ही लाठी मंगवाने का निर्देश दिया गया।

सुशील कुमार दास ने बताया कि कोलियरी में हुई चोरी की सूचना जब उन्होंने फोन पर दी थी, तब भी थाना प्रभारी रामजी राय ने कथित तौर पर असंवेदनशील रवैया अपनाया। इस व्यवहार से श्रमिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वहीं श्रमिक नेता रामजी यादव ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनता अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन के पास जाती है, लेकिन इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों को पकड़ने के बजाय शिकायतकर्ताओं को ही अपमानित कर रही है।

थाने में बढ़ते हंगामे और श्रमिकों के आक्रोश की सूचना मिलते ही निरसा SDPO रजत मानिक बाखला चिरकुंडा थाना पहुंचे। उन्होंने कोलियरी प्रबंधक, श्रमिक नेताओं और थाना प्रभारी के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की बात सुनी।
SDPO ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और कोलियरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

spot_img
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर धनबाद में कांग्रेस का हल्लाबोल, PM और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
03:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!