25.4 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

जेपीएससी में 144वीं रैंक लाने वाले अरबाज हसन का राजगंज में भव्य स्वागत…

राजगंज (धनबाद): झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में 144वीं रैंक प्राप्त कर राजगंज थाना क्षेत्र के कुली निवासी अरबाज हसन ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को उनके घर लौटने पर राजगंज में जोरदार स्वागत किया गया।

राजगंज मस्जिद के पास मोहम्मद फहीम अंसारी, मोहम्मद जेनुल, मोहम्मद सफीक अंसारी, मोहम्मद खुर्शीद आलम, मोहम्मद अकबर, और मोहम्मद मुमताज़ अंसारी सहित कई मित्रों और गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की।

अरबाज हसन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा, “लगन, मेहनत और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

उनके पिता नज़रुल हसन, जो सिलाई का कार्य करते हैं, भावुक होकर बोले, “हमने पाई-पाई जोड़कर बेटे की पढ़ाई करवाई। आज उसकी सफलता पर गर्व हो रहा है।”

अरबाज की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है, और युवाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

spot_img
Video thumbnail
जियो मार्ट में काम पर हुआ विवाद तो बीच सड़क ले लाठी दे लाठी,और पहुंच गई पुलिस...
02:50
Video thumbnail
धनबाद :कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा युवकों ने बीच सड़क पर की जमकर मारपीट,मौके पर पुलिस...
00:39
Video thumbnail
डुमरी में पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो ह,त्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार
02:28
Video thumbnail
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए मतदान जारी, धनबाद के 7 वकील चुनावी मैदान में
03:51
Video thumbnail
केशलपुर में बाहा बोंगा पूजा की धूम, आस्था और परंपरा से गूंजा क्षेत्र
02:03
Video thumbnail
100 दिन में बिहार सरकार ने क्या किया काम...बता रहे हैं मंत्री विजय कु सिन्हा... सुन लीजिए।....
00:56
Video thumbnail
गोताखोरों के लिए सुरक्षा किट प्रोत्साहन राशि की मांग विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया मामला...
00:36
Video thumbnail
जमीन दो दाम लो या कब्जा करने से रोकने का हिम्मत है तो रोक लोचन्द्रवंशी परिवार ने सांसद ढुलू पर लगाया
02:14
Video thumbnail
पहले नन AC और अब बुंदेला AC बस से 1.45 MT नकली पनीर और 6 तीन नकली घी फ़ूड सैफ्टी ऑफिसर ने किया जब्त,
07:08
Video thumbnail
दूसरी बार धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,डॉग स्कॉयड टीम ने की चप्पे-चप्पे की जांच,DSP ने क्या
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!