25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने दिए सख्त निर्देश फरवरी में 369 कांड दर्ज, 402 मामलों का निष्पादन…

धनबाद: समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में मंगलवार को फरवरी माह की मासिक अपराध समीक्षा बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा समेत जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद थे।
बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, कानून व्यवस्था, दर्ज कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों की प्रगति तथा विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

लंबित कांडों में बड़ी कमी

समीक्षा के दौरान बताया गया कि फरवरी माह में जिले में कुल 369 कांड दर्ज किए गए, जबकि इसी अवधि में 402 मामलों का निष्पादन किया गया। दर्ज मामलों से अधिक कांडों का निष्पादन पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
लगातार कार्रवाई के कारण जिले में लंबित कांडों की संख्या पहली बार घटकर 1999 रह गई है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 4300 थी।

आर्म्स एक्ट के मामलों में स्पीडी ट्रायल

बैठक में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। पूर्व से लंबित 85 मामलों का स्पीडी ट्रायल कराया जा रहा है। फरवरी माह में आर्म्स एक्ट के पांच मामलों में आरोपियों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है, जबकि अन्य मामलों की सुनवाई भी तेजी से जारी है।

फरार अपराधियों पर सख्ती

एसएसपी ने लंबित वारंट के निष्पादन को लेकर सख्त निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को मार्च माह के दौरान कम से कम 50 प्रतिशत लंबित वारंटों के निष्पादन का लक्ष्य दिया।
संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

भू-माफिया और जमीन दलालों पर कार्रवाई

बैठक में जमीन दलालों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज करने को कहा गया।

ईद और रामनवमी को लेकर विशेष सतर्कता

आगामी ईद और रामनवमी को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लेने तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और मॉल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल वेस्ट जोन के एडीजी के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर दोनों राज्यों के बीच अपराधियों की सूची का आदान-प्रदान किया गया है। इसके आधार पर संदिग्ध अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी चर्चा हुई। ट्रैफिक पुलिस को फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दोपहिया वाहनों पर चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अलावा वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आने की जानकारी दी गई। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular