33.5 C
Jharkhand
Friday, June 26, 2026

निरसा के पांडरा गांव में बाबा धर्मराज पूजा संपन्न, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम…

निरसा: निरसा प्रखंड अंतर्गत पांडरा गांव में दो दिवसीय बाबा धर्मराज पूजा शनिवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुई । बाबा धर्मराज की पूजा शनिवार को चिलचिलाती धूप में निर्जला व्रत रख सैकड़ो की संख्या में भक्त धर्मराज मंदिर पहुंचे। वहां से भक्त पांडरा गांव स्थित सायेर तालाब गए। जहां धर्मराज की पूजा अर्चना कर उनकी शिला मूर्ति को धीवर के माथे पर मंदिर लाने को चढ़ाया गया।

फिर क्या था जैसे-जैसे धीवर मंदिर की ओर झूमते हुए जाते, वैसे ही भक्त पीछे से उनका उत्साह वर्धन करने के लिए चिल्लाते हुए चल रहे थे। भीषण गर्मी के कारण भक्त पानी की बौछार से धीवर को नहलाते थे। जैसे ही मंदिर के समीप धीवर धर्मराज को लेकर पहुंचे महिलाएं सड़क पर लेट गई। जिनके ऊपर से वह चढ़कर पार किया। भक्तों का ऐसा मानना है कि जिसके ऊपर से धीवर बाबा धर्मराज को लेकर गुजरता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है।

इस पूजा में भक्त आस्था और विश्वास के साथ आठ कमल के फूल एवं दो मिट्टी के बने घोड़े चढ़ाते है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए धर्मराज मंदिर के पुजारी जयदेव बनर्जी ने बताया की यह पूजा उस समय से होती आ रही है जिस समय पांडरा राजस्टेट हुआ करता था। पूजा की शुरुआत राजा श्याम सुंदर ने की। उस समय मुख्य पुरोहित हमारे पूर्वज स्वर्गीय टगर चटर्जी हुआ करते थे। उसके बाद स्वर्गीय पोलू चटर्जी और अब वर्तमान में मै हूं। वही प्रारम्भिक समय में स्वर्गीय गौर धीवर उसके बाद स्वर्गीय अनिल धीवर और अब वर्तमान में बलाई धीवर बाबा धर्मराज की शिला मूर्ति को लाने और ले जाने का भार संभाल रखा है।

बाबा धर्मराज की शिला मूर्ति को डूमरकुंडा गांव से लाया गया था और मूर्ति के लाने समय राय, मजूमदार और नापित तीनों का मुख्य भूमिका रहा। फिर पांडरा गांव में राजा के द्वारा मंदिर निर्माण कर मूर्ति का स्थापना किया गया और तभी से आज तक विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया जा रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित हुए भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने कहा की मेरा सौभाग्य है की पांडरा में धर्मराज पूजा में शामिल होने का मौका मिला। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पिछले 50 सालों से इसमें शामिल हो रहे है। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूँ की धर्मराज पूजा को जो की पांडव काल से है. इस पूजा को राज्य स्तरीय दर्जा मिले।

spot_img
Video thumbnail
प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी करने वाला था बड़ा कांड हो गया आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार..
03:54
Video thumbnail
झरिया:निगम में जुर्माना भरने के बाद RS पैलेस का खुला ताला,ये हुई थी अनियमितता..!#Jharia
00:53
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular