32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

बाबूलाल मरांडी ने छात्रवृत्ति में लापरवाही को लेकर राज्य सरकार को घेरा…

रांची: रांची में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर छात्रवृत्ति योजना में लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र से की गई पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि राज्य सरकार ने पूरे मामले में गंभीर अनदेखी की है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रवृत्ति के लिए धन आवंटन निर्धारित नियमावली के तहत ही किया जाएगा, जैसा कि सभी राज्यों के लिए लागू होता है। ऐसे में राज्य सरकार को केंद्र की प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।

मरांडी ने कहा कि SC, ST और OBC वर्ग के कई छात्र ट्यूशन फीस न चुका पाने के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं, और इससे गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार के समक्ष संपूर्ण दस्तावेज और प्रस्ताव लेकर समस्या का समाधान करने के लिए पहल करे। मरांडी का कहना था कि इस मामले में राज्य सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है, ताकि छात्रों को उनकी पात्रता अनुसार छात्रवृत्ति मिल सके।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद अंचल अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानांतरण और जांच की मांग
05:16
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!