26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Bhagalpur News: नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी बिट्टू यादव गिरफ्तार

Bhagalpur News: हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में वांछित अपराधी को जहान घाट के पास से पकड़ा गया

Bhagalpur News: नवगछिया पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी बिट्टू यादव को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बिट्टू यादव पर हत्या, अपहरण, गोलीबारी और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिट्टू यादव मधुरापुर स्थित जहान घाट के आसपास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने की गिरफ्तारी

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी जो लगातार बिट्टू यादव के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। आखिरकार यह टीम उसे पकड़ने में सफल रही।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बिट्टू यादव पर नवगछिया, पसराहा, बखरी, नारायणपुर और भवानीपुर थानों में हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध कानून के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ALSO READ: भारी जनआक्रोश: बीसीसीएल विस्थापित ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ब्लॉक दो क्षेत्र में आजसू पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना

पुलिस का कहना है कि बिट्टू यादव से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

संवाददाता – मोहम्मद कामरान आलम

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular