26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Bhagalpur News: शाहजंगी पंचायत के बदर आलमपुर में नाले की दुर्दशा पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Bhagalpur News: बकरीद में जलजमाव से नमाजियों को दिक्कत, NOC मिलने के बावजूद नहीं शुरू हुआ नाला निर्माण कार्य

Bhagalpur News: शाहजंगी पंचायत के बदर आलमपुर वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में पानी निकासी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इलाके में गंदगी और जलजमाव के कारण बकरीद जैसे पवित्र त्योहार में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़कों और गलियों में नाली का पानी तालाब जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा है, जिससे मस्जिद आने-जाने वाले नमाजियों को भी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि 19 अगस्त 2024 को नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दीकी द्वारा ग्रामीणों के आवेदन पर नाले की सफाई और निर्माण कार्य के लिए विधायक फंड से NOC जारी किया गया था। बावजूद इसके अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हो सका।

लोगों ने आरोप लगाया कि जगदीशपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष पप्पू की लापरवाही के चलते यह योजना अधर में लटक गई है।
शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद सिराज ने भी माना कि उन्हें बताया गया था कि कार्य विधायक फंड से होगा, इसलिए उन्होंने मुखिया फंड से कोई हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति की गंभीरता पहले पता होती तो वह स्वयं थोड़े-थोड़े फंड से यह कार्य पूर्ण करवा देते।

ALSO READ: भारी जनआक्रोश: बीसीसीएल विस्थापित ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ब्लॉक दो क्षेत्र में आजसू पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना

ग्रामीणों में नेताओं के झूठे वादों को लेकर आक्रोश

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता केवल झूठे वादे करते हैं और बोर्ड लगवाकर वोट लेते हैं, लेकिन जीतने के बाद जनता को सिर्फ आश्वासन मिलता है। एक ग्रामीण ने कहा, “अब जब विधानसभा चुनाव नज़दीक है, नेता फिर से चोला बदलकर आएंगे। इस बार जनता उन्हें सबक सिखाएगी।”

संवाददाता – मोहम्मद कामरान आलम

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular