31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स के शोरूम एजेंसी जांच के दायरे में…

झारखंड: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने धनबाद, रांची और कोडरमा में एक साथ छापेमारी की है।
यह कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है, जहां तीनों जिलों में संचालित टाटा मोटर्स के कई शोरूम एजेंसी के निशाने पर हैं। ACB की जांच के केंद्र में टाटा मोटर्स की डायरेक्टर स्निग्धा सिंह हैं, जो आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी हैं और फिलहाल ACB की नजरों में फरार बताई जा रही हैं।

ACB को पुख्ता सूचना मिली है कि इन शोरूम में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है। हालांकि, निवेश के स्रोत, निवेशक और प्रक्रिया के बारे में जांच एजेंसी को स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं दी जा रही है।

गौरतलब है कि इसी महीने ACB ने सस्पेंड IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके करीबी श्रवण जालान और दुमका के कारोबारी नवीन पटवारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। मौजूदा रेड को उसी कार्रवाई की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

धनबाद में चल रही छापेमारी टाटा मोटर्स शोरूम ऑनर विनय सिंह और IAS अधिकारी विनय चौबे के कथित संदिग्ध लेन-देन को लेकर की जा रही है। ACB की टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और निवेश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में लगी है।
फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में बड़े खुलासे और गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular