31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

पूर्वी टुंडी में जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया…

धनबाद: झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय, बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को ठंड से राहत पहुंचाना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, मुखिया ऐनुल हक और अन्य जनप्रतिनिधि व प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे।

कंबल का वितरण सरकार द्वारा निर्धारित सूची और मुखियाओं द्वारा चिन्हित किए गए जरूरतमंदों के बीच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद कड़ाके की ठंड में बिना गर्म कपड़ों के न रहे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वास्तविक गरीबों तक इसका लाभ सुनिश्चित करें।

इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले मिंक ब्लैंकेट (Mink Blankets) की आपूर्ति की गई है, ताकि कड़ाके की ठंड में लोगों को पर्याप्त सुरक्षा मिल सके।
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। कई बुजुर्गों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कंबल मिलने से उन्हें रात की कंपकंपाती ठंड से बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular