32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

जोड़ापोखर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अवैध गिट्टी तस्करी का भंडाफोड ,दो वाहन जब्त…

झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध गिट्टी तस्करी के कारोबार का आज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो 407 वाहन जब्त किए हैं जिनमें भारी मात्रा में अवैध किट्टी लदी हुई थी। दोनों वाहन को पुलिस ने थाना परिसर में रखा है। जोड़ापोखर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रास्ते से रोजाना अवैध गिट्टी की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गुरुवार को सुबह पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्ध 407 वाहन आते दिखे। रोककर तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में गिट्टी भरी मिली, जिसका कोई वैध कागजात चालक नहीं दिखा पाए।पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और वाहन चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि “अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में क्षेत्र में अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। जब्त गिट्टी की मापी कराई जा रही है और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है।

जब्त वाहनों के नंबर और चालकों के नाम का खुलासा जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल नहीं किया गया है। पुलिस मामले में खनन विभाग को भी सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बताते हैं कि जोड़ापोखर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से किट्टी की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप था कि अहले सुबह के अंधेरे में धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन निकलते हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जप्त गिट्टी को छुड़वाने के लिए गिट्टी तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद अंचल अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानांतरण और जांच की मांग
05:16
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!